भाजपा सत्ता में आई तो अपराधी नेपाल में होंगे या गया में होगा उनका पिंडदान : सम्राट चौधरी





• पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, समाजसेवी शंकर झा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की ली सदस्यता

• भाजपा सत्ता में आई तो अपराधी नेपाल में होंगे या गया में होगा उनका पिंडदान : सम्राट

• लालू, नीतीश महत्वकांक्षा, स्वार्थ के कारण कांग्रेस के गोद में बैठ गए  : विजय सिन्हा

• भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता : हरि सहनी

• रिपोर्टर • राहुल कुमार पटना 

पटना, 11 अक्तूबर । पटना के बापू सभागार में बुधवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के नेता और पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, दरभंगा के समाजसेवी शंकर झा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी में आने पर स्वागत किया। 

भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आए लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते  हुए कहा कि भाजपा को एकबार सत्ता में लाइए यहां के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या उनका गया में पिंडदान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार को भयमुक्त बिहार बनाने की कल्पना के साथ आगे बढ़ रही है। 

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है। भाजपा को सत्ता में लाकर बिहार को श्रेष्ठ बनाना है। 

इन दोनों नेताओं के अलावा प्रदेश सचिव सपा  अधिवक्ता अश्विनी कुमार वर्मा, विमलेश कुमार ठाकुर, राजहंस कुमार, दिनेश कुमार, ,चंदन चौधरी, ए के सोनी, रवि प्रकाश, शैलेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र चौहान, विनोद कुमार चंद्रवंशी, रविंद्र रत्न, संटू  चंद्रवंशी को भी श्री चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। 

भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी को भी कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा। 

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश  नारायण और भाजपा का संकल्प एक हैं और वह है कांग्रेस मुक्त भारत बनाना। उन्होंने इशारों ही इशारों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पिता जी नकली स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे। 

श्री चौधरी ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे जितना सम्मान दिया है उसका कर्ज वह पाई पाई उतारने की कोशिश करेंगे। 

बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज जेपी की जयंती है। उन्होंने कहा कि जेपी ने जातिविहीन और भ्रष्टाचारमुक्त, कांग्रेस मुक्त देश बनाने का सपना देखा था, लेकिन आज उन्हीं के कथित दो शिष्य अपनी महत्वाकांक्षा और स्वार्थ के कारण उसी कांग्रेस को गोद में बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार की जनता उनसे हिसाब मांगेंगी।

इधर, विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को बिहार में अब सत्ता में आने से कोई दल नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने मान बना लिया है। इस अवसर पर सासंद रविशंकर प्रसाद, राधामोहन  सिंह, सजय जैसवाल, बिहार सरकार के पूर्व मन्त्री प्रेम कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय मन्त्री ऋतुराज सिन्हा,तथा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post