बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य टीकाकर्मी सह मैत्री संघ द्वारा पटना में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन






रिपोर्टर • राहुल कुमार पटना 


पटना। गर्दनीबाग में बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य टीकाकर्मी सह मैत्री संघ बिहार पटना का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसका प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसकी संचालन पिनाकी शंकर झा प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया। जिसमें राज्य के सभी जिला से लगभग दस (10,000) काकर्मी एवं मैत्री साथी उपस्थित हुए। इस धरना कार्यक्रम में सुत्री माँगों पर प्रकाश डाला गया। धरना-प्रदर्शन से मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना छ सुत्री माँगों को संलेख समर्पित किया। इस धरना को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मुख्य संरक्षक श्री रामबालक शर्मा ने कहा कि अगर छ सुत्री माँगों पर अविलम्ब निर्णय नहीं लिया गया तो आन्दोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना को समय-समय पर धरेंगे, क्योंकि 15 वर्षो का लम्बित माँग है। इस धरना-प्रदर्शन में अराजपत्रित कर्मचारी ( महासंघ, गोप गुट) के प्रदेश महासचिव, प्रेमचन्द्र सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष, नितेश आनन्द, प्रदेश सचिव सूर्यनारायण सिंह, प्रदेश उप सचिव, कृष्णमोहन झा, जिला अध्यक्ष बेगूसराय अनमोल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष दरभंगा रामा शंकर सिंह, जिला सचिव बक्सर, कृष्णा कुमार ठाकुर, गोपालगंज जिला अध्यक्ष, जगदीश राम, सिवान जिला अध्यक्ष, विशुन कुमार, पूर्णियाँ जिला अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष, संजय पासवान, पटना जिला अध्यक्ष, वीरमणी कुमार, भोजपुर जिला अध्यक्ष, पिंकू कुमार, 38 जिला के जिला अध्यक्ष टीकाकर्मी सह मैत्री आदि साथियों संबोधित किया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post