• सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामला में दर्जनों ग्रुप पटना में छुपे हैं, अशोक कुमार
पटना: बिहार राज्य में जितने भी रोजगार से संबन्धित परीक्षा होते हैं लगभग हर बार, ये गिरोह प्रश्नपत्र लिक कर लेते हैं। परीक्षा चाहे ऑफ लाईन हो, या ऑन लाइन ये गिरोह किसी न किसी तरह से प्रश्न पत्र लिक कर ही लेते हैं। आफ लाईन मे सुदूरवर्ती इलाका से मोबाईल फोन द्वारा सोर आंसर भेज दिया जाता है। ऑन लाईन में भी ये लोग सेन्टर मैनेज कर अपना व्यापार चलाते हैं। यही कारण हैं, कि पटना जैसे शहर में न जाने कितने ऑन लाइन परीक्षा संचालन का सेन्टर 'बनाया गया है। ये सेन्टर संचालित करने वाले ही किंगविन होते हैं चूंकि इनलोगों का इससे बेहतर कमाई होता है। ये लोग पैसा से पैसा कमाने का धंधा बना लिए है। करोड़ों करोड़ रुपये लगाकर जमीन, मकान खरीद कर ये सेंटर लेते हैं और अपना व्यापार बढाते हैं। पटना या किसी भी शहर का कोई भी सेन्टर 1 इससे अछूता नहीं है। इसमें मेरिट वाले छात्र ही मारे जाते हैं और बिना मेरिट वाले छात्रों की चांदी होती है। भले ही ये लोग पकड़ में नहीं आते हैं किन्तु यह सच है कि होता यही है। अगर इनके अकुत संपति का आकलन आर्थिक अपराध इकाई से करे तो सोर लोगों की पोल खुल जायेगी। सरकार को चाहिए कि सेन्टर लेने वाले व्यवस्थापक का सबसे पहले सम्पति का ही आकलन एवं जाँच का लेना चाहिए ऐसा मानना है सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी का।
