Bihar News: बक्सर में बड़ा रेल हादसा, दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त





• Bihar News: बक्सर में बड़ा रेल हादसा, दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

• रिपोर्टर: राहुल कुमार, पटना 

पटना/ बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहटी के कामाख्या स्टेशन जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस ट्रेन के 21 डिब्बे डीरेल हुए हैं.

बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल के मुताबिक अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों में से करीब 20 लोगों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है. बाकी, घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक ट्रेन के 21 कोच डीरेल हुए हैं, जिसमें 2 एसी कोच भी शामिल हैं. हादसा रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी और राहत बचाव टीम पहुंची है. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है.



इस हादसे पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, 'दिल्ली से कामाख्या जा रही ट्रेन बक्सर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. मैंने डीएम और चिकित्सा अधिकारियों के अलावा दूसरे अफसरों से भी बात की है. अलर्ट जारी कर दिया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को लगाया गया है. हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और घायलों को इलाज मुहैया कराना है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.'

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post