जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन






[ संवाददाता • मासुम रजा अररिया ]
दिनांक :- 11/10/2023
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के उद्देश से जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कुर्साकांटा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।






 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने कहा कि सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में जन संवाद एक सेतु का काम कर रही है। उन्होंने उपस्थित जन-समूह से जन संवाद के क्रम में कहा कि यदि योजनाओं की जानकारी नहीं होगी तो फिर लाभ कैसे लेंगे,  इसलिए योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी तरह की शिकायत हो तो इसका भी निराकरण संबंधित अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा किया जाता है। 




जिलाधिकारी द्वारा जन संवाद के क्रम में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते उपस्थित जन-समूह को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने बालिकाओं शिक्षित बनाने पर बल देते हुए कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जनसंवाद के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, नल जल, राजस्व आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु भी जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।  आवेदन करे और उसका ससमय लाभ भी उवावें।






  जनप्रतिनिधि इसमें सहयोग  करें। उन्होंने महिला हेल्प लाईन, साइबर क्राइम से बचने के उपाय तथा प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार की जानकारी से जन समूह को अवगत कराया। वहीं अपर समाहर्ता श्री राजमोहन झा द्वारा भूमि विवाद का निपटारा, जमाबंदी सुधार, आधार सीडिंग का कार्य, भूमिहीनों को चिन्हित करने एवं अभियान बसेरा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। जन संवाद कार्यक्रम को जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम जीविका, श्रम अधीक्षक, आपदा प्रभारी डीपीएम आईसीडीएस, प्रबंधक डीआरसीसी सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जी जानकारी दी गई साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किये गये। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय माननीय





 जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। कार्यक्रम में एडीएम पीजोआरओ, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्साकांटा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post