औचक निरीक्षण से मुख्यमंत्री का आँखें खुला, अशोक कुमार
पटना: बिहार में मंत्री, आइ. ए. एस०, मुख्य सचिव किस तरह से मुख्यमंत्री को धोखे में रखे हुए थे। यह स्वंय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के औचक निरीक्षण से स्पष्ट हो गया। अब तो सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को भी पता होने लगा कि आखिर बिहार के नागरिक क्यों परेशान हैं। मेरा मानना है कि जितने भी, मंत्री जिनपर मुख्यमंत्री का वरदहस्त प्राप्त है वे ही मुख्यमंत्री को धोखा दे रहे हैं मुख्यमंत्री जी के सामने जी सर यस सर कहकर अपना मंत्री पद बरकरार रखे हुए हैं। इसी कड़ी में अशोक चौधरी, आलोक मेहता, मंत्री श्रवण कुमार डॉ चंद्रशेखर• शीला कुमारी सभी शामिल हैं। यह कड़वा सच है कि ये सारे मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश जी के चेहरा पर ही चुनाव जीतते हैं" और अपना खजाना भरते हैं। यही कारण है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जनता के बीच अलोकप्रिय हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी को स समय रहते चेत, सावधान हो जाना चाहिए और ऐसे मंत्री को दरकिनार कर कर्तव्यनिष्ट व्यकि को मंत्री पद देना चाहिए। अब समय आ गया है कि लल्लो चुप्पी करने वाले मंत्री का सूद खबर मुख्यमंत्री जी ले और राज्य प्रशासन को दुरुस्त करें।
