• सुनहरा भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने पर अफीम/पोस्त-की खेती की जाएगी- चिट्टे का अंत होगा ।
लुधियाना : पंजाब में हम आम देख रहे हैं कि हर दूसरे-तीसरे दिन नौजवान युवा चिट्टे की बलि चढ़ रहे हैं। यह सब मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी की देख रेख में हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा हे जैसे इन युवाओं की मौत की खबर मान सरकार तक नहीं पहुंच रही I ये बातें सुनेहरा भारत पार्टी के सरपरस्त राकेश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं I उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ झूठे वादे और झूठे दिलासे देकर पंजाब की जनता को बर्बाद करने पर तुली हुई है I जनता ने बदलाव के बदले उन्हें वोट दिया था । इलेक्शन के दौरान उन्होंने कई झूठे दावे किए और पंजाब की जनता को झूठा दिलासा दिया I जिसमें से केजरीवाल ने पंजाब की जनता से यह कहकर वोट मांगा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम तीन महीने के अंदर चिट्टे को जड़ से खत्म कर देंगे I लेकिन आज उनकी सरकार बने लगभग डेढ़ साल हो गए I लेकिन चिट्टे का नशा खत्म होने के बजाय दस से बीस गुना बढ़ गया हैं । क्या यही बदलाव था आम आदमी पार्टी का ? जनता ने भगवंत मान पर विश्वास कर वोट दिया था I यह चिट्टे का नशा पंजाब में छेवा दरिया बन कर पुरे पंजाब ने फ़ैल चूका हैं I
"आप जिस चीज के लायक हैं, उससे कम पर कभी समझौता न करें। यह अभिमान नहीं, स्वाभिमान है।"आचार्य चाणक्य
लेकिन सरकार इस पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं I चिट्टे के कारोबारी पुलिस प्रशासन की पकड़ में नहीं आ रहे हैं, न तो सरकार कुछ कर रही है और न ही पुलिस प्रशासन I आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों में से एक भी विधायक के पास इतना समय नहीं है कि वह चिट्टे के नशे की भेट चढ़े नौजवानो की मौत पर उनके पीड़ितों के घर जाकर उनके परिजनों के साथ शोक मना सके। दरअसल, चाहे कितने भी घर नष्ट हो जाएं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए चिट्टे को खत्म करने के लिए कदम उठाते हुए सुनहरा भारत पार्टी के संरक्षक राकेश कुमार जी ने घोषणा की कि जब हमारी सरकार बनेगी, तो हम अफीम/पोस्त की खेती का किसानो क सुनेहरा अवसर देंगे । इससे किसानी छोड़ चुके किसानों को पोस्त/अफीम की खेती करने का अवसर मिलेगा और किसानों के लिए पंजाब में फिर से हरि क्रांति आएगी और हम पंजाब को चिट्टा मुक्त पंजाब बनाएंगे और हम सब मिलकर सुनेहरा पंजाब बनाएंगे।
