Crime News Bihar: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर पंचायत रामपुर गांव आपसी विवाद में महिला को चाकू मारा




• फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर पंचायत रामपुर गांव आपसी विवाद में महिला को चाकू मारा

संवाददाता • मासुम रजा सीमांचल एक्सप्रेस 




अररिया : दिनांक 11 सितंबर 2023 को फारबिसगंज थाना अंतर्गत रामपुर उत्तर पंचायत रामपुर गांव में आपसी विवाद में सोनी नाम की महिला को अकेले पाकर चाकू से घर में घुस कर वार किया। जिसमें गला काफी कट गया बताया जा रहा है कि  पहले भी कई बार इस तरह के घटना का अंजाम दिया जा चुका है मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वालों में नीरज पिता महेश, निर्मला देवी पति नीरज, चंपा कुमारी उम्र 15 वर्ष इन सभी लोगों ने मिलकर सोनी देवी पर हमला किया और चाकू मारकर घायल कर दिया है सोनी का पति घर से बाहर मजदूरी करने गया था जब उनको पता चला तो देखा की पत्नी बेहोशी हालत में पड़ा हुआ है तभी उठाकर रेफरल अस्पताल फारबिसगंज ले गया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया जहां पर इलाज चल रहा है 



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post