शिमला, हिमाचल में तबाही: CM सुक्खू ने बुलाई आपदा बैठक, अब तक 51 लोगों की मौत

• शिमला, हिमाचल में तबाही: CM सुक्खू ने बुलाई आपदा बैठक, अब तक 51 लोगों की मौत




शिमला:हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण भारी तबाही मची है और प्रदेश में एक दिन में 51 लोगों की मौत हुयी है, जबकि लगभग 30 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां दी।

भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शिमला में बुलाई गई एक आपात बैठक में उन्होंने कहा कि इस भीषण त्रासदी के दृष्टिगत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

कार्यक्रम में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड और मुख्य अतिथि का संबोधन ही होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परेड में स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान शामिल नहीं होंगे। वह बचाव कार्यों में ही शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश से लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है और परेड को भी स्केल डाउन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जवान राहत और बचाव कार्यों में तैनात किए जाएंगे और लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ से राष्ट्रीय आपदा प्रक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टुकड़ी शिमला पहुंच गई है।
 सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1200 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि 600 सड़कों को आज शाम तक खोल दिया जाएगा और 300 सड़कों को कल तक बहाल कर दिया जाएगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post