उत्तर प्रदेश ठाकुरद्वारा: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने घर घर तिरंगा लगाओ कार्यक्रम को पदयात्रा निकाल लोगो किया जागरूक

• उत्तर प्रदेश ठाकुरद्वारा: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने घर घर तिरंगा लगाओ कार्यक्रम  को पदयात्रा निकाल लोगो किया जागरूक


ठाकुरद्वारा। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में रविवार को डिलारी क्षेत्र के गांव  जलालपुर में सायं 5.00 बजे शिव मंदिर और पंजाबी ढाबे से घर-घर वीर देश भक्तों का सम्मान घर-घर तिरंगा लगाओ कार्यक्रम की पदयात्रा निकालकर ग्रामीणों को देश भक्ति प्रति जागरूक किया। पदयात्रा के दौरान शिवसेना के शिव सैनिकों ने ग्राम जलालपुर कुटी, सिंघावली, जटपुरा, नूरपुर में पहंुचकर शिव सैनिकों ने झंडा लगाए व वीर देशभक्तों को लेकर सम्मान का कार्यक्रम किया।
 शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि ठाकुरद्वारा तहसील व महानगर मुरादाबाद व बिलारी तहसील में शिवसेना पदाधिकारियों ने कार्यक्रम किए गए है।  कार्यक्रम में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय मनीष गाबा, विनीत शर्मा, सुभाष सिंह चौहान, सोमपाल सिंह, अशोक, बंटी , अर्जुन सिंह, बनवारी लाल, अमित, मुन्ना सिंह, हेमेंद्र, इंदर सिंह आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post