नालंदा में सड़क जाम के कारण दर्जनों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

नालंदा में सड़क जाम के कारण दर्जनों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित




संवाददाता • अशोक कुमार 

पटना (बिहार) :-* बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन करीब दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गये। पटना से नालंदा आए अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सड़क जाम होने के कारण वे सभी परीक्षा केंद्र पर 5 मिनट लेट पहुंचे थे जिसके कारण उन्हें परीक्षा केंद्र में शामिल नहीं होने दिया गया। शिक्षक अभ्यर्थियों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनका आरोप है कि आरपीएस स्कूल के जगह एडमिट कार्ड में आरपीएस पब्लिक स्कूल लिख दिया गया है जिसके कारण काफी कन्फयूजन हुआ। एक तरफ तेज बारिश और ऊपर से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के पहले दिन बिहारशरीफ में सुबह से ही झमाझम बारिश होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जाम के कारण कई गाड़ियां फंसी रही।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post