संवाददाता • अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस बिहार
पटना: चांद पर चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिक को बधाई देते हुए समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा विश्व में भारत का पताका फहरा कर देश के सपूतों ने देश का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि में बिहार के वैज्ञानिकों का भी योगदान रहा। समस्तीपुर के अमिताभ, सीतामढ़ी के रवि कुमार और गया के सुधांशु कुमार भी चंद्रयान तीन मिशन के हिस्सा बने हुए थे,
जिसकी सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग हुई थीं। श्रीमति श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से इन तीनो बैज्ञानिको को बुला कर सरकार की ओर से सम्मान करने की मांग की है। साथ ही तीनो वैज्ञानिक अमिताभ, रवि और सुधांशु को पटना में आजीवन सरकारी आवास देने का अनुरोध भी की है।