Bihar News: भारतीय मानवाधिकार परिषद की बैठक पटना में संपन्न




रिपोर्टर • प्रदीप कुमार, सीमांचल एक्सप्रेस 


पटना: भारतीय मानवाधिकार परिषद की आज बैठक पटना के एक नामी गिरामी होटल में हुई जहां संगठन के तमाम सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।। संगठन बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने करी।। बैठक का मुख्य उद्देश्य था संगठन को सुचारू ढंग से बढ़ाने और आगे चलाने तथा साथ ही साथ समाज के हर वर्ग के लोगों के हित के लिए कार्य करना।। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यसमिति श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी जी ने कहा कि महिलाएं हर घर में सुरक्षित रहें और उनका सम्मान हो इस दिशा में संगठन लगातार प्रयासरत है और रहेगा।। संगठन में बिहार की महिला अध्यक्ष बहन उर्मिला जी ने बताया कि हम लोग घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे और अपराधियों से लोहा लेने की ताकत अपने आप में खड़ा करेंगे।।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post