निषाद समाज एवं सभी वर्गों के हमदर्द रहे, अमिताभ रंजन उर्फ प्रदीप कुमार निषाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दिया गया श्रद्धांजलि, धीरेन्द्र निषाद
पटना : निषाद समाज, अतिपिछड़ा समाज एवं सभी वर्गों के सच्चे हमदर्दी, मददगार, शुभचिंतक रहे चायं टोला मुसल्लहपुर वार्ड नं 48 के पार्षद प्रतिनिधि, पूर्व प्रत्याशी दिवंगत अमिताभ रंजन उर्फ प्रदीप कुमार निषाद जी के श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उनके किए अच्छे कार्यों पर एवं उनके जीवनी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाग लिए श्रीमती रमा निषाद, शिवशंकर निषाद, गणेश कुमार, हरिहर सिंह, संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी, रामभजन सिंह निषाद, राजेन्द्र सिंह,भोला सिंह, रामानंद महतो,कैलाश महतो, राजेश कुमार,जयमंगल सिंह, रामविलास महतो, उपेंद्र कुमार, विजय कुमार सहनी, जितेंद्र कुमार, पप्पू कुमार सहनी, संजय कुमार सहनी,अजय कुमार, राजकुमार सहनी,जीबोधन निषाद, सुरेश कुमार निषाद, रघुनाथ गांधी, रामप्रवेश निषाद, बैजनाथ सिंह, विनोद कुमार सहनी, रणवीर कुमार, शिवरतन निषाद आदि। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री जयराज निषाद और मंच संचालन प्रदेश कार्यकारी प्रधान महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी श्री धीरेन्द्र निषाद जी ने किया।
