Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी सेवी सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित





• मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी सेवी सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित


®अशोक कुमार, सीमांचल एक्सप्रेस • उप ब्यूरो चीफ बिहार 


पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हिन्दी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के तहत 29 साहित्यकारों को सम्मानित किया। नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग की ओर से 1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद' में आयोजित हिन्दी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 के अंतर्गत कुल 29 साहित्यकारों को अंगवस्त्र, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। नीतीश कुमार ने वर्ष 2020-21 के अंतर्गत हिन्दी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के तहत डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान, डॉ. अशोक कुमार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर पुरस्कार, मृणाल पांडे को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डॉ. सुशीला टाकभौरे को बीपी मंडल पुरस्कार, कविवर सत्यनारायण को नागार्जुन पुरस्कार, रामश्रेष्ठ दीवाना को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, जाबिर हुसैन को फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार, डॉ. पूनम सिंह को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ. के वनजा को बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा (हैदराबाद, तेलंगाना) को विधाकर कवि पुरस्कार, गीता को विद्यापति पुरस्कार, डॉ. राकेश कुमार सिन्हा रवि को मोहनलाल महतो‘वियोगी'पुरस्कार, भगवती प्रसाद द्विवेदी को भिखारी ठाकुर पुरस्कार, डॉश छाया सिन्हा को डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार एवं अनंत विजय को डॉ. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं मुख्यमंत्री ने इस पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2021-22 के अंतर्गत हिन्दी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के तहत मधुसुदन आनंद को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान, बलराम को बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर पुरस्कार, डॉ. चंद्र त्रिखा को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डॉ. इरशाद कामिल को बीपी मंडल पुरस्कार, भोला पंडित ‘प्रणयी' को नागार्जुन पुरस्कार, अनिरुद्ध सिन्हा को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, डॉ. शहनाज फातमी को फणीश्वरनाथ ‘रेणु' पुरस्कार, डॉ. भावना को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ. गुरमीत सिंह को बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार, असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति को विधाकर कवि पुरस्कार, कविता प्रयागराज को विद्यापति पुरस्कार, महेंद्र नारायण पंकज को मोहनलाल महतो ‘वियोगी' पुरस्कार, डॉ. आशीष कंधवे को डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार एवं विभा रानी को डॉ. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post