मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का UCC को पूर्ण समर्थन , राव मुशर्रफ अली






• सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता • संजय कुमार चौधरी 

• मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का UCC को पूर्ण समर्थन 

सहारनपुर: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ अली ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए लॉ कमीशन के गठन का स्वागत किया है। मंच का मानना है कि इस पहल का सभी को समर्थन करना चाहिए। मंच हमेशा से मानता आया है कि राष्ट्र सर्वोपरि है, भारत के लोग धर्म के नाम पर विभाजित न हों, और न ही एक दूसरे से लड़ें, 'एक देश, एक नागरिकता' और एक झंडे के साथ सब चलें... इसी में सबल सजग सशक्त राष्ट्र का हित है। मंच का मानना है कि यह देश की मौलिक आवश्यकता है। सभी अपने-अपने धर्मों के प्रति आस्था रखें और दूसरे धर्मो का भी सम्मान करें।  





मंच का मानना है कि संविधान अनुच्छेद 29 और 30 में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को यह अधिकार देता है कि वो अपना शिक्षण संस्थान खोल सकते हैं और अपनी संस्कृति और परम्परा को बचाये रखने के लिए बिना किसी सरकारी हस्तक्षेप के उसको चला भी सकते हैं। मंच का मानना है कि ऐसे ही अधिकार बहुसंख्यकों को भी मिलना चाहिए। आर्टिकल 29 और 30 में संशोधन करके इसे सबके लिए समान किया जा सकता है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए यह मानता है कि समय आ गया है जब हम सब को तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठ कर देश के विकास के लिए एकजुट होना होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि एक गाड़ी में चार धर्म के लोग जा रहे हों जिसका दुर्भाग्य से दुर्घटना हो जाए तो क्या उनके परिवारवालों को अलग अलग धर्मों के कानून के हिसाब से न्याय मिलेगा या एक देश एक कानून के माध्यम से?




अतः मुस्लिम राष्ट्रीय मंच समान नागरिक संहिता अर्थात एक देश, एक नागरिक, एक कानून का जोरदार समर्थन करता है और माननीय लॉ कमीशन से पुरज़ोर इल्ताजा और गुजारिश करता है कि अति शीघ्र समान नागरिक संहिता को कानूनी रूप से अमल में लाया जाए। मंच का इस मामले में लॉ कमीशन, सरकार और संविधान को सदैव पूर्ण समर्थन रहेगा। जनहित और शक्तिशाली राष्ट्रहित में लिए गए इस संभावित फैसले के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच लॉ कमीशन और सरकार का सदैव ऋणी रहेगा। मंच सरकार की इस मुहिम का आभार प्रकट करता है। राव मुशर्रफ अली विभाग संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय सहारनपुर मोबाइल नंबर 9897095497

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post