• कलानंद विद्यालय गढ़बनेली के स्मार्ट क्लास रूम से सामानों की चोरी करने वाले पांच अपराधियों को कस्बा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
• सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता • हयात दानिश
Araria: कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलानंद उच्च विद्यालय गढ़बनैली एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया के स्मार्ट क्लास में हुए चोरी कांड मामले का खुलासा करते हुए कुल पाँच अपराधियों को कसबा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि कसबा थाना क्षेत्र के कलानंद उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया के स्मार्ट क्लास रूम में हुए चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने मामले का खुलासा किया वही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
जिसके सदस्य कसबा थानाध्यक्ष डीएसपी चंद्रभूषण कुमार,अमित कुमार, एसआई सुमन कुमारी, आयुष कुमार, शैलेश कुमार, शबाना आजमी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी मो0 मेराज को गिरफ्तार कर पूछताछ सुरु कर दिया गया है मो0 मेराज के निशानदेही पर अररिया जिले भगत टोला निवासी मो0 आशिक आलम, गैयारी निवासी गुड्डू उर्फ तनवीर,फिरदौस आलम, कोसकीपुर निवासी मनोव्वर आलम,इत्यादि को गिरफ्तार कर लिया गया है वही पुलिस ने सभी अपराधियों के घर से चोरी किये गए समनो मे से 3 एलसीडी टीवी, 1 इनवाइट, 2 साउंड बॉक्स, 2 मोनिटर, 2 सीपीयू, 1 सोलरप्लेट, 1 बैटरी, 1 लेजर प्रिंटर,सहित दर्जनों कुर्शियां को बरामद किया है सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सीमांचल के अररिया, पूर्णियां एवं किशनगंज के सरकारी विद्यालयों के स्मार्ट क्लास रूम से सामानों की चोरी करने के लिए एक संगठित गिरोह बनाया था। जलालगढ़, कोचाधामन, अमौर एवं जोकीहाट में इसी गिरोह के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था

