DTC बस में घुसी वैन, दिल्ली में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 8 घायल


Delhi Bus Car Accident News: दिल्ली से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली के भजनपुरा में हुए जबरदस्त हादसे में कार और बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
• सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट, नई दिल्ली 


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के यमुनापार इलाके में भयंकर सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। दिल्ली में गुरुवार दोपहर एक मारुति वैन और डीटीसी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, डीटीसी बस भजनपुरा से नंद नगरी जा रही थी। अचानक वैन डिवाइडर से टकराकर बस के सामने चली गई। दोनों वाहनों की टक्कर में तीन की जान चली गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में कुल 11 लोग सवार थे।




पुलिस का कहना है कि दोपहर करीब 12:30 बजे लोनी गोल चक्कर के पास फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ। डीटीसी बस भजनपुरा से नंद नगरी जा रही थी। जबकि मारुती ईको विपरीत दिशा से आ रही थी। इसमें 11 लोग सवार थे। हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला की पहचान सविता (55 साल) के रूप में हुई है।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post