Darbhanga News: बच्चों को घर आकर ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर से हुआ प्यार, महिला हुई फरार


सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट • अशोक कुमार 

पटना/ दरभंगा: बच्चों को घर आकर ट्यूशन पढ़ाने वाले एक टीचर पर एक महिला का दिल आ गया. दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि पति को छोड़ दो बच्चों की मां अपने प्रेमी टीचर के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति अब अपने बच्चों और पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस के पास गुहार लगाता फिर रहा है. 

बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना इलाके में रहने वाले अजीत कुमार ने पत्नी गोल्डी और दो बच्चों को शहर में किराए पर मकान लेकर रखा ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल हो सके. अजीत ने अपने दोनों बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भर्ती करवाया और घर पर पढ़ने के लिए एक प्राइवेट टीचर रवि कुमार को भी लगा दिया. खुद अजित पटना में रहकर नौकरी करने लगा ताकि परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके. 

इसी बीच, अचानक बीती 18 मई को दोनों बच्चों के साथ महिला अपने बच्चों के साथ गायब हो गई. इसकी जानकारी किसी परिजन ने पटना में नौकरी कर रहे अजीत को दी. अजीत भागा-भागा दरभंगा पहुंचा. सभी तरफ पत्नी और बच्चों की खोजबीन की. लेकिन सफलता नहीं मिली. इसी बीच, पता चला कि बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर रवि कुमार भी उसी दिन से अपने घर से लापता है. तब दोनों के प्यार की कहानी सामने आई. 



अजीत और गोल्डी की शादी साल 2010 में हुई थी. (फाइल फोटो)

इसके बाद पीड़ित पति ने मामले की सूचना बहादुरपुर थाने को दी. 25 मई को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस अब महिला और उसके प्रेमी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तालाश कर रही है. पूरे मामले में पुलिस फिलहाल जांच की बात कह कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. 


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post