बरेली ट्रक चालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन





उत्तर प्रदेश, बरेली

• बरेली ट्रक चालक की मौत से गुस्साए परिजन
| कोल्ड ड्रिंक कंपनी के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

 बरेली: कोल्ड ड्रिंक का ट्रक लेकर जा रहे ट्रक चालक की ट्रक ओवरटेक करने के दौरान हादसे में मौत हो गई।
 मौत के बाद अब परिजन मृतक 25 वर्षीय संविदा ड्राइवर वीरपाल का बृंदावन बेवरेजेस (कोको कोला) कंपनी के गेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के बल्लिया गांव निवासी राम अवतार का 25 वर्षीय बेटा वीरेंद्र परसाखेड़ा स्थित कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री में ट्रक चालक की नौकरी करता था। 
बीती रात लगभग 11 बजे गोदाम से भरा ट्रक लेकर वह अपने साथियों के साथ निकला। मीरगंज के पास जैसे ही वे ट्रक लेकर आगे बढ़ा पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। जिससे दो ट्रकों के बीच में वह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया
 और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ जा रहे उसके साथियों ने जब यह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post