सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट • अशोक कुमार
नई दिल्ली। पिछले साल श्रीलंका आर्थिक संकट से गुजर रहा था. इसके वजह से पूरे देश में खून-खराबे का माहौल बन चुका था. उस भारत ने आगे आकर श्रीलंका की मदद की थी. वहीं इस बात को लेकर भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा है भारत ने श्रीलंका को जिस तरह की मदद प्रदान की उस तरह की मदद किसी अन्य देश के तरफ से नहीं की गई। मालूम हो कि पिछले साल श्रीलंका को भीषण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था. इस दौरान भारत ने पड़ोसी प्रथम की अपनी नीति के तहत अलग-अलग माध्यमों से कोलंबो को लगभग चार अरब डॉलर की मदद प्रदान की थी. इंडियन ट्रैवल कांग्रेस के प्रतिनिधियों के लिए शुक्रवार (6 जुलाई) को यहां आयोजित भव्य डिनर समारोह में अपने संबोधन में अभयवर्धने ने कहा कि भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें बचा लिया, अन्यथा हम सभी को एक और रक्तपात का सामना करना पड़ता।