समाहरणालय अररिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
• संवाददाता • मासुम रजा • सीमांचल एक्सप्रेस अररिया
दिनांक- 15 जुलाई 2023
उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में जल जीवन हरियाली अभियान की अद्यतन प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। सर्वप्रथम बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान, मिशन प्रबंधक नम्रता राणे द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय भवन निर्माण विभाग एवं शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग को विभिन्न सरकारी भवनों के निरीक्षण के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिये। वहीं संबंधित पदाधिकारी को ऐसी कोई भी योजना जो एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है, उसे पूर्ण करते हुए प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

