भ्रष्ट हो चुकी सरकार, जनता को है भाजपा से आस- सांसद प्रदीप कुमार सिंह

मासुम रजा • सीमांचल एक्सप्रेस अररिया 

दिनांक- 15/07/2023

सांसद कार्यालय, अररिया

.............................................................................................................................................................



• सुशासन बाबू के कुशासन के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

• लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

• भ्रष्ट हो चुकी सरकार, जनता को है भाजपा से आस- सांसद प्रदीप कुमार सिंह







• सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ बोलने वालों को पीट रही है सरकार – सांसद

• आकंठ भ्रष्ट्राचार के खिलाफ बोलने पर सरकार ने लाठियां बरसाई- सांसद

• शिक्षकों और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाएगी भाजपा सरकार

 .............................................................................................................................................................

भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, अररिया जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्यनारायण झा के नेतृत्व में जिला समाहरण के आगे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज व भगदड़ में शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नीतीश सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान सरकार द्वारा किए गए अमानवीय वयवहार पर गहरी चिंता व्यक्त किया, सांसद ने कहा कि भाजपा हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहती है, आज जिस तरह से नीतीश और तेजस्वी की सरकार बिहार की जनता और युवाओं को ठगने का काम कर रही है, पहली कलम से 10 लाख लोगों को रोजगार देने वाले लोग अपना वादा भूल गए है, नौकरी मांगने युवाओं पर लाठियां बरसाती है, अपने स्वार्थ की राजनीति में नौकरी में डोमिसाइल लागू कर युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं, शासन प्रशासन व्यवस्था चौपट हो चुकी है, वित्त रहित शिक्षकों, संस्कृत शिक्षकों की वर्षों से ठग रहे है इन्हीं मांगों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों पर लाठियां बरसाते है, यह सरकार का अंहकार दिखाता है, और अहंकार का अंत सुनिश्चित है, .... 2025 में बिहार की जनता इस अंहकारी सरकार का घमंड चकनाचूर कर देगी। वहीं जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान इस महागठबंधन की  महाठग सरकार को भारी पड़ेगा, हमारे कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी संतोष सुराणा, लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित यादव ,नगर अध्यक्ष संजय अकेला, महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सैनानी, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम साह, नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंति यादव , जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, सुधीर भगत, समीर मिश्रा , लोकसभा विस्तारक पारस नाथ साह, भाजयुमो अध्यक्ष आकाश राज, कलानंद सिंह देवानंद मिश्रा,रीना जैन, ज्योति भगत अनु मिश्रा, सुष्मिता ठाकुर, पूनम यादव विकास यादव, सतीश, विश्वनाथ मंडल, राजू साह, सन्नी, दीपक मंडल विकास भगत, ललित नारायण  झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post