जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान द्वारा अररिया प्रखंड में मनरेगा द्वारा किए गए कार्य का निरीक्षण किया








• जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान द्वारा अररिया प्रखंड में मनरेगा द्वारा किए गए कार्य का निरीक्षण किया

सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता • मासुम रजा 


समाहरणालय अररिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
      
दिनांक- 05 जुलाई 2023
सरकार के महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रत्येक बुधवार एवं बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण लगातार किया जाता है। इसी कड़ी में आज बुधवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान द्वारा अररिया प्रखंड अन्तर्गत हयातपुर एवं कमलदाहा पंचायत का निरीक्षण किया गया। दोनों ही पंचायत में मनरेगा से कराये गये वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पीओ को प्लांटेशन कार्य में शत-प्रतिशत उत्तरजीविता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उक्त पंचायत में जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत पोखर जीर्णोद्धार कार्य, अमृत सरोवर सहित पीसीसी निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। हयातपुर पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय चंदरदेई, प्रा०म० विद्यालय भाग मोहम्मद का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन की स्थित की गहन जानकारी लेते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से रूबरू होते हुए उनके मनोबल को प्रोत्साहित किया गया। मौके पर संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post