दस लाख नौकरी देने वाले लोग 20 लाख युवाओं पर लाठियां चलवा रहे- प्रदीप कुमार सिंह





सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता• मासुम रजा 
• बिहार का भविष्य चौपट कर रही है महागठबंधन की सरकार- प्रदीप कुमार सिंह
• दस लाख नौकरी देने वाले लोग 20 लाख युवाओं पर लाठियां चलवा रहे- प्रदीप कुमार सिंह
• बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार और जंगलराज के खिलाफ 13 जुलाई  को भाजपा करेगी प्रदर्शन ।
• CTET-BTET-STET को BPSC से छूट देकर सीधी नियुक्ति की राह बनाये सरकार- सांसद

जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है, तब से प्रदेश भ्रष्टाचार और जंगलराज से ग्रसित हो गया है। महागठबंधन की नौ महीने की सरकार में बहाली एक नहीं हुई, लेकिन 10 लाख नौकरी देने लोग 20 लाख युवाओँ पर लाठियां बरसा रहे हैं। 
जिन्हें दस लाख सरकारी नौकरी का हिसाब- किताब देना चाहिए वो नित बेकार नीतियों से युवाओं को दिग्भ्रमित व ठगने का काम कर रहे है। 
बिहार सरकार को अविलंब  CTET-BTET-STET अभ्यर्थियों को BPSC से छूट देकर सीधी नियुक्ति करने की दिशा में काम करे नियोजित और पंचायत शिक्षक को राज्यकर्मी का दर्जा मिले।  नहीं तो अब शिक्षकों के हित में भाजपा अब सड़क पर उतरेगी। इसे लेकर 13 जुलाई को "विधानसभा मार्च" का आयोजन करेगी। जिसमे पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे- उक्त बातें सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर कही, सांसद प्रदीप ने महागठबंधन की सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि बिहार और बिहार के युवाओं का अपमान भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, भाजपा भविष्य की चिंता करती है और बिहार के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देगी।....
इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ....

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post