लाठीचार्ज के विरोध में नीतीश कुमार का पुतला फूंका हत्यारी सरकार इस्तीफा दो - भाजपा









• लाठीचार्ज के विरोध में नीतीश कुमार का पुतला फूंका
हत्यारी सरकार इस्तीफा दो - भाजपा

• तानाशाह सरकार का तख्ता पलटेगी जनता- भाजपा
......................................................

®मासुम रजा, सीमांचल एक्सप्रेस अररिया: बृहस्पतिवार को भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज अररिया जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला कपड़ा बांधकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि  बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या हो गयी, यह सरकारी हत्यारी है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा ने कहा कि मैंने अपने जीवन में सरकार की ऐसी बर्बरतापूर्ण रैवैया नहीं देखा है, पटना में जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के भाजपा कार्यकर्ता व जनता इस नृशंस घटना को कभी भूल नहीं सकता।

काला दिवस के मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ काला पट्टी बांधकर नीतीश सरकार के इस अनैतिक व्यवहार का विरोध किया




भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश राज, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, दिलीप पटेल, दीपक मंडल, रीना जैन, सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत, पूजा आनंद रमानंद यादव, सुधीर भगत, डी एन सिंह, अजय पटेल, लोकसभा विस्तारक पारस नाथ साह, सुरेंद्र झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post