गाजियाबाद कमिश्नरेट द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध जिले में हर जगह सख्ती के साथ अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते थाना शालीमार गार्डन की पुलिस टीम ने दिनांक 14/07/2023 को करन गेट गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर चैकिंग के दौरान चार अभियुक्त *(1) निर्मल पुत्र कैलासी उम्र 25 वर्ष निवासी बछेपुरा थाना जलेसर जनपद एटा (2) राजू बी पुत्र बसवा उर्म 33 वर्ष निवासी नियर हनुमान मंदिर कल्लूर थाना हुमनाबाद जिला विधर कर्नाटक (3) मुस्ताक पुत्र सहामुद्दीन उर्म 38 वर्ष निवासी वार्ड नं0 1 बड़ी मस्जिद के पास सामत्या मोहल्ला अलावलपुर थाना उजीना जिला नुहु हरियाणा (4) सुनील कुमार पुत्र हनुमंत उर्म 29 वर्ष निवासी 22/3 ग्राम चिटकोटा हुमनाबाद थाना चिटहुम्पा जिला बीदर कर्नाटक* को 1180 पेटी कुल 9204 लीटर BUDWEISER बीयर विदेशी कर्नाटक मार्का कीमत लगभग 20 लाख रुपए व एक कन्टेनर सहित गिरफ्तार किया!
पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि यह गाड़ी कर्नाटक रोडलाइंस प्रा0 लि0 शनि मंदिर के पास अप्सरा बॉर्डर साहिबाबाद में खड़ी थी मालिक के कहने पर आज हम लोग इस गाड़ी में भरी बीयर को महंगे दामों में बेचने ओखला जा रहे थे तभी आपने हमको पकड़ लिया
