• दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने जाफराबाद में कावड़ तीर्थयात्रियों के लिए चौधरी मतीन अहमद एवं क्षेत्र के अन्य मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित सद्भावना शिविर का दौरा किया
• जब पूरी दिल्ली जल भराव से डूब गई तो दिल्ली के मंत्री और मेयर इंस्पेक्शन कर जानता की आँखो में धूल झोंक रहे है, क्यूकी यदि समय से नालों की सफ़ाई करी होती तो दिल्ली में जल भराव की इतनी भयावह स्तिथि नहीं होती - चौ. अनिल कुमार
• जाफराबाद में कावड़ तीर्थयात्रियों के लिय सद्भावना शिविर सभी धार्मिक समूहों के लोगों के प्रति कांग्रेस पार्टी के सम्मान और प्यार को दर्शाता है, जैसा कि प्यार और सम्मान का संदेश फैलाने के लिए राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से मिलता है---चौ. अनिल कुमार
नई दिल्ली, 9 जुलाई, 2023--- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुराने जाफराबाद के पास पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद, द्वारा आयोजित कावड़ यात्रियों के लिए सद्भावना शिविर का दौरा किया।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र का मुस्लिम समुदाय एवम् पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद, द्वारा पिछले 25 वर्षों से हरिद्वार से कठिन कावड़ यात्रा वापसी की के दौरान आराम के लिए कावड़ यात्रियों के स्वागत के लिए इस कावड़ शिविर का आयोजन करते है और इस प्रयास को क्षेत्र के सभी धार्मिक संप्रदायों के लोग का पूरे दिल से समर्थन मिला है।
चो अनिल कुमार के अलावा कावड़ यात्रियों के लिए सद्भावना शिविर में प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक चौ. मतीन अहमद, पूर्व विधायक श्री वीर सिंह धिंगान, चौधरी जुबेर अहमद जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और समाज सेवक थे ।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के त्योहारों को मनाना और उनका सम्मान करना कांग्रेस पार्टी का मूलमंत्र है क्योंकि कांग्रेस बिना किसी धार्मिक भेदभाव के सभी लोगों की एकता में विश्वास करती है, भाजपा और आम आदमी पार्टी के विपरीत, जो लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटते हैं। सस्ता राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए।
चौ. अनिल कुमार ने कहा की आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर जल भराव से problem areas का इंस्पेक्शन करने का ढोंग कर सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश देना जानता की आँखो में धूल झोंकने जैसा है, क्यूकी यदि समय से नालों की सफ़ाई करी होती तो दिल्ली में जल भराव की इतनी भयावह स्तिथि नहीं होती ।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में "डबल इंजन" आम आदमी पार्टी की सरकार एवम् दिल्ली नगर निगम की निष्क्रियता और अक्षमता के कारण कावड़ यात्रियों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जो कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए कभी नहीं हुआ। ये सरकार की ज़िम्मेदारी थी कावड़ यात्रियों के लिए सुचारु सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही तैयारी करें।
चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में 325 से अधिक जल निकायों को पुनर्जीवित करने का दावा किया था, लेकिन उन्होंने शनिवार को भारी बारिश के बाद पूरी दिल्ली को पानी में डुबो दिया, क्योंकि दिल्ली में उनकी "डबल इंजन" AAP सरकार और नगर निगम दिल्ली मानसून की बाढ़ से निपटने के लिए तैयार नहीं थी।



