अमरोहा: हाईटेंशन तारों से टकराया ताजिया, जुलूस दो की मौत, 54 झुलसे

• उत्तर प्रदेश, ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा
• अमरोहा: हाईटेंशन तारों से टकराया ताजिया, जुलूस दो की मौत, 54 झुलसे


अमरोहा, डिडौली कोतवाली क्षेत्र  के गांव पतेई खालसा में शनिवार दोपहर जुलूस के दौरान 25 फिट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। 
जिससे करंट लगने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 54 से अधिक झुलस गए। आग लगने से ताजिया जलकर राख हो गया।
 सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व एडीएम सुरेंद्र सिंह ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस से टीएमयू के अस्पताल अभिजवाया। 
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

पतई खालसा में दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। दोपहर तीन 200 से अधिक लोग ताजिये लेकर चल रहे थे। 
इस बीच ताजिया हाईटेंशन की लाइन से टकरा गया।
 इससे ताजिये में आग लग गई और लोग करंट की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में लकड़ी कारोबारी शाने मोहम्मद (40) और उवैश (12 ) पुत्र ताहिर की मौत हो गई। 
टीएमयू और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार किया जा रहा है। जबकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने रिहान व जिया की हालत नाजुक बताते हुए दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post