रामेश्वरम, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कलाम पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन, रामेश्वरम मंदिर में की पूजा अर्चना

 रामेश्वरम, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कलाम पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन, रामेश्वरम मंदिर में की पूजा अर्चना




रामेश्वरम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा़ॅ ए पी जे अब्दुल कलाम के बारे में लिखी गयी पुस्तक, “डाॅ ए पी जे अब्दुल कलाम : मेमोरिज नेवर डाइज” का विमोचन किया।

गृह मंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हाउस, मिशन ऑफ लाइफ़ गेलरी म्यूज़ियम और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया। साथ ही वह विवेकानंद स्मारक भी गए। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर में पूजा अर्चना भी की।


शाह ने बाद में ट्वीट में कहा,“ रामेश्वरम मंदिर सनातन संस्कृति की प्राचीनता और वैभव का अक्षुण्ण प्रतीक है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक  रामेश्वरम में प्रभु  राम ने भगवान शिव की पूजा की थी। आज 'आदि थिरुविजहा' के शुभ अवसर पर यहाँ दर्शन कर अत्यंत सुखद एवं परम सौभाग्य की अनुभूति हो रही है।

भोलेनाथ से देशवासियों की खुशहाली और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।” पुस्तक के विमोचन के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  शाह ने कहा कि इस पुस्तक के विमोचन से देशभर के लोगों को निश्चित रूप से डॉ. कलाम को जानने, समझने और उनका अनुसरण करने का मौका मिलेगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post