उत्तर प्रदेश ठाकुरद्वारा
• एस.डी.एम, की अध्यक्षता, मिशन इंद्रधनुष को लेकर सभागार बैठक का आयोजन
ठाकुरद्वारा, एसडीएम सभागार में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम एक अगस्त शुरू होने को लेकर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों के साथ बैठक कर शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये।
तहसील में सभागार में स्थित कार्यालय में एसडीएम अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई
बैठक में संघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम एवं पल्स पोलियो अभियान के बारे में चर्चा की गई
एसडीएम ने बताया कि 01 अगस्त से 07 अगस्त तक यह कार्यक्रम चलेगा।
इसमें गर्भवती माताएं एवं 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण होगा।
