चंद्रयान-3: अब चांद होगा मुट्ठी में इसरो आज श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 करेगा लॉन्च





चंद्रयान-3: अब चांद होगा मुट्ठी में इसरो आज श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 करेगा लॉन्च
 


आंध्र प्रदेश:  इसरो आज यानि शुक्रवार को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चंद्रयान-3 दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। इसको चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
लॉन्च देखने आए प्रिंस संस्था के एक सदस्य ने बताया, "हम चंद्रयान 3 के लॉन्च इवेंट में आए हैं। मेरे कॉलेज से 300 छात्र यहां आए हैं। हम ईश्वर से कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना करते हैं। यह क्षण सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा। कई देशों ने कम लागत पर चंद्रमा पर उतरने की कोशिश की लेकिन हमने ये पहले करके दिखाया है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post