जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अररिया के तत्वावधान में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यशाला का आयोजन






समाहरणालय अररिया
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
 • संवाददाता • मासुम रजा 
दिनांक- 13 जुलाई 2023
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अररिया के तत्वावधान में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सह अध्यक्ष जिला जल स्वच्छता समिति अररिया, श्री मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।  कार्यशाला में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, डीपीएम जीविका, सभी प्रखंड समन्वयक द्वारा भाग लिया गया। कार्यशाला में यूनिसेफ के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री इंद्रनील घोष एवं श्री शशि भूषण पांडेय द्वारा ODF-S एवं SLWM & Retrofitting पर प्रकाश डाला गया। मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक विनय कुमार झा, जिला सलाहकार विनय कुमार कौशल, सहित श्री अनिकेत, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्री अंकित कुमार, श्री रामबाबू पासवान आदि मौजूद थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post