रामगंज माध्यमिक विद्यालय 10+2 में व्यापक पैमाने पर लूट खसोट जारी








•  रामगंज माध्यमिक विद्यालय 10+2 में व्यापक पैमाने पर लूट खसोट जारी

• सीमांचल एक्सप्रेस उप ब्यूरो • अशोक कुमार 

नालंदा: ये है बेन प्रखंड के रामगंज माध्यमिक  10+2 विद्यालय जहाँ सारे सरकारी योजनाओं में बंदर बांट का तरीका सामंजस्य बैठाकर कौन कितने प्रतिशत लाभ लेगा के आधार पर कार्य योजना तैयार होता है। सरकार की योजना चाहे टेवुल कुर्सी खरीदारी का हो, चाहे भवन निर्माण का हो, चाहे प्रयोगशाला के लिए समान हो, चाहे मध्याह्न भोजन से संबंधित योजना हो।   सरकारी योजना के सभी कार्यों में प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक ठीकेदार या फिर विधायक प्रतिनिधि सभी मिलकर कार्य योजना का बन्दर बांट करते हैं। यही कारण है कि भवन सामग्री जैसे तेसे लगा है। अगर इसकी संरचना की जाँच की जाय तो इसमें लगे सभी लोगो की पोल खुलेगी, किन्तु निरीह जनता कुछ कर ही नहीं पाती है कहाँ, क्या किया जाय उन्हें पता ही नहीं चल पाता है। अगर पता भी होता है तो परेशानी के चलते कदम बढ़ा नहीं पाते हैं ये हैं रामगंज माध्यमिक विद्यालय की कहानी। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post