कांग्रेस MLA ने किया हिंदू राष्ट्र का समर्थन, कहा- 'हम हिंदुओं को एक होना होगा, तभी भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र





• विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान

• कहा- हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी संकल्पित

• कांग्रेस पार्टी ने किया बयान से खुद को अलग

• धरसींवा विधानसभा सीट से विधायक हैं अनिता




🔴Seemanchal Express Bureau Report 
   • Ashok Kumar 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावांभाटा में धर्मसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में सेवा के नाम पर हिंदुओं को क्रिश्चन बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में पहुंची कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया। मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी हिंदू एक हो जाएंगे तभी हिंदू राष्ट्र बना पाएंगे। इस कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की। हालांकि कांग्रेस ने अनिता के इस बयान से खुद को अलग किया है। कांग्रेस ने कहा कि ये उनका निजी बयान है।

दरअसल, रायपुर में पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के 81वें जन्मोत्सव पर एक धर्मसभा आयोजित की गई थी। शंकराचार्य के इस मंच से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेता मौजूद थे। यहां बीजेपी नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस विधायक ने हिन्दू राष्ट्र बनाने की अपील की।

कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन




इस मंच पर हैरान कर देने वाली बात यह है कि कांग्रेस विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने हिन्दू राष्ट्र बनाने का समर्थन किया। मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना तभी पूरा होगा जब सभी हिन्दू एकजुट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हम सब हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित हो रहे हैं। मैं आप सबसे निवेदन कर रही हूं कि जो मुहिम जगत गुरु शंकराचार्य जी चला रहे है, उसमें हम सब जो भी सहयोग कर सकते हैं।

रमन सिंह भी पहुंचे थे

इस इस मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने धर्मसभा में तीन ईसाई परिवारों की हिंदू धर्म में वापसी करवाई। इसके साथ ही उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि अनिता धरसींवा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ये अनिता के निजी विचार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से संविधान के साथ खड़ी है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post