उप विकास आयुक्त अररिया श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक







रिपोर्टर • मासुम रजा


समाहरणालय अररिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
     
दिनांक-  17 जून 2023
उप विकास आयुक्त अररिया श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से विभागीय कार्य व उपलब्धियों की गहन समीक्षा की गयी। बारी बारी से विभिन्न स्वास्थ्य इंडिकेटरों पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा अपेक्षित सुधार को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ राजेश, डीआईओ डॉ मोईज, सीडीओ डॉ वाईपी सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम सहित सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे। 


टीबी उन्मूलन के प्रयासों में लायें तेजी -

समीक्षात्मक बैठक में जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर किये जा रहे प्रयासों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने टीबी मरीजों की खोज व उपचार संबंधी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाते हुए निक्षय पोषण योजना का लाभ ससमय मरीजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 

वीएचएसएनडी साइट का करें निरीक्षण व अनुश्रवण- 

जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिये उप विकास आयुक्त महोदय ने वीएचएसएनडी सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी नियमित रूप से वीएचएसएनडी साइट का निरीक्षण व अनुश्रवण करें। बीएलटीएफ की बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने नियमित रूप से इसके आयोजन पर जोर दिया। ताकि विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाते हुए स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करायी जा सके।
 
संस्थागत प्रसव को दें बढ़ावा :- 

मातृ-शिशु संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में एएनसी जांच व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को लेकर उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा कई जरूरी निर्देश दिये गये। इसके अलावा बैठक में जन आरोग्य समिति के गठन, आरबीएसके, जननी बाल सुरक्षा योजना, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, एम आर उन्मूलन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post