राम की आस्था से खिलवाड़, नहीं सहेगा हिंदुस्तान





सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता • मासुम रजा 
सांसद कार्यालय, अररिया
• चरवाहा विद्यालय के ज्ञानहीन विधायक
• राम की आस्था से खिलवाड़, नहीं सहेगा हिंदुस्तान
• हिन्दुविरोधी राजद और उसके मंत्री विधायक मानसिक संतुलन खो बैठे
• राम को मानते हैं यादव समाज , नहीं पसंद आएगी ऐसी अनर्गल बात
राजद विधायक रीतलाल यादव के रामचरित मानस को लेकर दिए विवादित बयान पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है, सांसद ने कहा कि
पहले राजद मंत्री अब ये ज्ञानहीन विधायक, चरवाहा विद्यालय के विद्यार्थी होने का प्रणाम दे ही देते हैं, आश्चर्य होता है लालू जी यानि राजद परिवार के लोग कहां से ये दिव्य ज्ञान लाते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आस्था पर लग रहा ये कलंक ऐसे हिन्दुविरोधी तत्वों पर भारी पड़ेगा। बिहार ही नहीं देश का हिन्दू समाज ऐसी धर्मविरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी। इस तरह के अमर्यादित बयान की घोर निंदा करता हूं, राजद के मुखिया और लालू और तेजस्वी तुरंत ऐसे विधायक को पार्टी से निष्कासित करें।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post