धनखानिया पुल के नीचे युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर पहुंची पुलिस
bySeemanchal Express —0
रिपोर्टर • हयात दानिश
PURNIA: पूर्णिया के कस्बा थाना क्षेत्र के धनखुनिया घाट स्थित पुल के समीप एक अज्ञात लड़की का शव मिला है , शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई है । मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि अहले सुबह जब आसपास के लोगों ने रोज की तरह सड़कों पर आना जाना शुरू किया तो इसी दरमियान लोगों ने लड़की के शव को देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी है।
शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है किसी ने इसकी इज्जत लूट कर उसकी हत्या कर फेंक दिया है ,ऐसा आशंका जाहिर की जा रही है। वही घटना की सूचना पाते ही कस्बा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में और शव की पहचान करने में जुट गई है ।