रालोजद का दलित संवाद यात्रा 2 जुलाई से बिहार सरकार के दलित विरोधी नीतियों का करेंगे खुलासा - अशोक राम




संवाददाता प्रदीप कुमार 

रालोजद का दलित संवाद यात्रा 2 जुलाई से ।                                    बिहार सरकार के दलित विरोधी नीतियों का करेंगे खुलासा - अशोक राम                           पटना - आज पटना रालोजद प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार के प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय लोक जनता दल,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के सभी जिला में दलित संवाद यात्रा किया जा रहा है । यात्रा में खाकर अनुसूचित जाति के गांव, मुहल्ला, टोला में बैठकर देश आजादी के इतने दिनो बीत जाने के बाद कितना बदला समाज जानेंगे । श्री राम ने आगे  कहा प्रदेश के सभी जिला में दलित संवाद यात्रा कर रालोजद सुप्रीमो माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी का पार्टी के विचार को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा और बिहार सरकार के दलित विरोधी नीतियों से संविधानिक अधिकार से वंचित कर दलित समाज के साथ भेद - भाव कर इनलोगो पर नित्य दिन हत्या, बलात्कार, झूठी मुकदमा और दलित समाज के भूमिहीनों को 3 डिसमिल जमीन न देकर उनके घरों को चिन्हित कर अतिक्रमण के नाम बुलडोजर चलाकर उन्हे बेघर किया जा रहा है । दलित समाज दहशत के साए में जीने को मजबूर है । ऐसे दलित विरोधी बिहार सरकार को कथनी और करणी में फर्क को लोगो को बताया जाएगा । दलित संवाद यात्रा 2 जुलाई 2023 से रालोजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम अपने टीम के साथ महात्मा बुद्ध के ज्ञान स्थली गया जिला से शुभारंभ किया जा रहा है ।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post