दरियापुर गांव में फंदे से लटकी मिली 3 बच्चे की मां पति सहित ससुराल वाले घर से हुआ फरार





रिपोर्टर • हयात दानिश 

पूर्णिया डगरूआ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 3 बच्चों की मां की संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकती लाश मिली है। घटना के बाद से मृतका का पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। मृतका की पहचान 30 वर्षीय दुर्दाना परवीन के रूप में हुई है। 6 साल पहले मृतका की शादी डगरूआ के दरियापुर गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मो. तहसीन नामक युवक से हुई थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि अक्सर दुर्दाना पर दहेज का दबाव बनाया जाता था। मायकेवालों ने पति की डिमांड पूरी करने से साफ मना कर दिया। इससे बौखलाए पति और ससुराल वालों ने मिलकर दुर्दाना परवीन की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।




घटना के संबंध में मृतका के फुफेरे भाई मो असलम ने बताया कि 6 साल पहले डगरूआ प्रखंड के इचालो कलाम चौक निवासी मो मुजिद्द ने अपनी बेटी दुर्दाना परवीन की शादी डगरूआ के दरियापुर गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मो तहसीन नामक युवक से कराई थी। शादी के कुछ महीने तक सब ठीक रहा। मगर इसके बाद ही दामाद ने दहेज की डिमांड शुरू कर दी। अक्सर उनसे दहेज की डिमांड की जाती। किसी तरह वे इस डिमांड को पूरी करते। 10 दिन पहले ही मृतका के पति ने फ्रीज की डिमांड की थी। इसे किसी तरह उन्होंने पूरा किया था। इसके बाद पति ने पैसे की डिमांड शुरू कर दी। इसे पूरी करने से उन्होंने साफ मना कर दिया। बहन की हत्या के बाद अब घर के सभी कमरे में ताला जड़ पति और ससुराल वाले फरार हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।





इस घटना को लेकर डगरूआ थाने में मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। घटना के संबंध में डगरूआ थाने से आए सिपाही राम प्रसाद राय ने बताया फोन पर थाने को सूचना मिली कि एक महिला की लाश कमरे में पड़ी है। इसके बाद मृतका के घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है।




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post