![]() |
| रविवार देर रात वेलकम थाना पुलिस को खबर मिली कि फोटो चौक पर दो परिवार आपस में भिड़ गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बवाल थम चुका था। घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। |
सीमांचल एक्सप्रेस • ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली
राजधानी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रविवार रात घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर बाद दोनों ओर से भीड़ इकट्ठी हो गई। परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और उसके बाद पथराव हो गया। हमले में एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में परवेज, इसके बेटे दानिश और बहन गुलशन के अलावा दूसरे पक्ष जावेद और शान मोहम्मद शामिल हैं। घायलों को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां गुलशन का इलाज जारी है। उसके मुंह पर पत्थर लगने से उसका जबाड़ा टूट गया है। पुलिस ने दोनों परिवार की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार देर रात वेलकम थाना पुलिस को खबर मिली कि फोटो चौक पर दो परिवार आपस में भिड़ गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बवाल थम चुका था। घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि पांच लोगों को गंभीर चोट लगी है, जबकि तीन अन्य मामूली रूप से जख्मी हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित परवेज (42) ने बताया कि उसके घर के बाहर जावेद (34) नामक युवक कार खड़ी कर रहा था। मना करने पर आरोपी उससे झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में पथराव हो गया।
हमले में परवेज, दिनेश, जावेद और शान मोहम्मद के सिर में चोट लगी। पुलिस ने परवेज के बयान पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट, हमला करने के अलावा दांत तोड़ने की धारा में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर, जावेद के बयान पर पुलिस ने मारपीट और गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज किया है।
