जिला पदाधिकारी, अररिया श्रीमती इनायत खान की अध्यक्ष्ता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न





समाहरणालय अररिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
      रिपोर्टर • मासुम रजा 
दिनांक-  05 जून 2023
जिला पदाधिकारी, अररिया श्रीमती इनायत खान की अध्यक्ष्ता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभाकक्ष में जिला कृषि टास्क फोर्स, जिला उद्योग टास्क फोर्स एवं आपूर्ति टास्क फोर्स बैठक आहूत की गई। सर्वप्रथम पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर विभाग वार गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
        जिला कृषि टास्क फोर्स बैठक में पीपीटी के माध्यम से गरमा 2023 में फसल अच्छादन, खरीफ 2023-24 में तहत फसल अच्छादन, अनुदानित दर पर बीज वितरण, उर्वरक की प्राप्ति एवं उपलब्धता, कृषि इनपुट अनुदान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बागवानी, सफल सुरक्षा योजना, लघु सिचांई आदि की गहन समीक्षा की गई। इस क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गरमा 2023 में फसल अच्छादन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। खरीफ 2023-24 में फसल अच्छादन अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। खरीफ 2023-24 में उर्वरक की प्राप्ति एवं उपलब्धता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में खरीफ 2023-24 में प्रखंडवार फसल आच्छादन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 
       जिला उद्योग टास्क फोर्स बैठक में पीपीटी के माध्यम से महाप्रबंधक, उद्योग द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमी, अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी, महिला एवं युवा उद्यमी योजनान्तर्गत चयनित लाभुकों को तीन किस्तों में राशि दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित 114 लाभुकों में प्रशिक्षण उपरांत 113  को प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार उद्यमी योजना से संबंधित गत वित्तीय वर्ष की प्रगति की विस्तार पूर्वक समीक्षा हुई। साथ ही साथ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जिला अद्योद्योगिक नवप्रवत्र्तन योजना, मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक उद्यमी कलस्टर योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना आदि की बारी-बारी से समीक्षा की गई।
         आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्रतिवेदन एवं कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि माह माह मई 2023 का अन्त्योदय अन्न योजना/पी०एच०एच० योजना का 99.28 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव कर 99.30 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण दिनांक 02.06.2023 तक किया गया। वहीं माह जून 2023 का अन्त्योदय अन्न योजना/पी०एच०एच० योजना का 78.55 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव कर 1.30 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण दिनांक 03.06.2023 तक किया गया है। जून माह खाद्यान्न का वितरण वितरण दिनांक 03.06.2023 से ही प्रांरभ किया गया है। इसी प्रकार बैठक में राशन कार्ड, डोर स्टेप डिलेवरी, निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण आदि की गहन समीक्षा हुई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी मार्केटिंग ऑफिसर को उनके कार्य क्षेत्र के पीडीएस दुकानों का नियमित  रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। 
      बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री संजय कुमार शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post