बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का कमलेश कुमार कमल की अध्यक्षता में एक दिवसीय सम्मेलन




संवाददाता - प्रदीप कुमार 

पटना। बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ, बिहार का एक दिवसीय सम्मेलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार कमल की अध्यक्षता में श्री कृष्ण चेतना परिषद् दरोगा राय पथ पटना में आहुत की गई। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार कमल ने कहा कि सरकार पंचायत रोजगार सेवकों की सेवा को स्थाई करते हुए शिक्षकों के जैसा महंगाई भत्ता के साथ वेतनमान निर्धारित करें। महंगाई के इस दौर में जीवनयापन बहुत मुश्किल हो गया है। 

अपने सम्बोधन में प्रदेश महामंत्री श्री उमेश सिंह ने कहा मृतक पंचायत रोजगार सेवक के परिवार को सरकारी नौकरी का अनुकम्पा के आधार पर सरकार प्रदान करें। संगठन मंत्री श्री मनोज आनंद ने

संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उपाध्यक्ष श्री देववली कुमार ने कहा कि पीआरएस की सेवा स्थायीकरण होने तक शिक्षकों की तरह वेतनमान की मांग सरकार से की। संघ के मंत्री सुनील कुमार ने सरकार के द्वारा रोजगार सेवकों पर की जा रही एकतरफा कारवाई पर क्षोभ व्यक्त किये तथा सरकार से मांग किया कि  एकतरफा कारवाई  नहीं करे। संघ के सम्मलेन में श्रीमती सुजाता कुमारी, विजय कुमार, संजीव कुमार अमन कुमार भोगेंद्र कुमार आदित्य कुमार, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post