लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन





समाहरणालय अररिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
संवाददाता • मासुम रजा 
दिनांक-  09 जून 2023
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण हेतु आज दूसरे दिन भी समाहरणालय स्थित परमान सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज सिकटी, फॉरबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा एवं जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के माननीय मुखिया और पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायक एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में सिकटी, फॉरबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा एवं जोकीहाट प्रएलखंड क्षेत्र के कुलएल 72 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन करते हुए अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) का निर्माण किया जाना है। उन्होंने अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण के कार्य योजना पर सभी माननीय मुखिया का मार्गदर्शन किया। साथ ही तकनीकी कर्मियों को अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण कार्य को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरो द्वारा अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण हेतु मॉडल प्राक्कलन से अवगत कराया।कार्यशाला में बताया गया कि तकनीकि सहायकों का दायित्व होगा कि 15वी वित्त आयोग के टाईड मद से अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर मुखिया को उपलब्ध करायेंगे एवं एक माह के अंदर अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण पूर्ण कराते हुए पूर्णता संबंधी प्रमाण-पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से डी०आर०डी०ए० अररिया को उपलब्ध करायेंगे। मुखिया ग्राम पंचायत राज का दायित्व होगा कि संबंधित अंचलाधिकारी से शीघ्र ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करायेंगे। निर्माण कार्य के उपरांत सामग्री का भुगतान 15वी वित्त आयोग के टाईड मद से एवं लेबर का भुगतान मनरेगा मद से करना सुनिश्चित करेंगे। कनीय अभियंता/सहायक अभियंता/कार्यपालक अभियंता मनरेगा तकनीकि सहायक को हेण्ड होल्डिंग सर्पोट प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक साप्ताहिक रूप से कार्य समीक्षा करेंगे एवं समय-समय पर अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई (WPU) निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण भी करेंगे। इस मौके पर डीआरडीए निदेशक श्रीमती सोनी कुमारी, श्री विनय कुमार झा, जिला समन्वयक LSBA, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिकटी, फॉरबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा एवं जोकीहाट, श्री शशी भूषण पाण्डेय, श्री इन्द्रनील घोष, WARD Foundation से एवं मास्टर ट्रेनर सुश्री रेशमा बोलकर, श्री आदित्य चौहान, श्री चन्द्रशेखर कुमार ILRT पटना, WARD Foundation के प्रखंड समन्वयक, श्रीमती ज्योति कुमारी एवं प्रखंड समन्वयक LSBA, सिकटी, फॉरबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा एवं जोकीहाट उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post