समाहरणालय अररिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
• संवादाता मासुम रजा
दिनांक- 09 जून 2023
अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, श्री शैलेश चंद दिवाकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित अनुमंडल कार्यालय वेश्म में भू विवाद एवं भू-समाधान पोर्टल पर अपलोडिंग के कार्य प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना स्तर पर भूमि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन को लेकर सभी अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि भूमि विवाद से जुड़े मापी से संबंधित अतिसंवेदनशील मामलों का निष्पादन ससमय सुनिश्चित करें। जनता दरबार में आये सभी मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि उसपर की जा रही कार्रवाई की स्थिति और परिणाम फरियादियों को सुगमता से मिल सके। उन्होंने संवेदनशील मामले का भी निपटारा शीघ्रता से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया श्री देवेंद्र प्रताप शाही सहित संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

