भुना गांव में मोटरसाइकिल गैरेज को अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले ग्रामीणों ने इस आग के पीछे बताया साजिश





संवाददाता • हयात दानिश 

अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भुना मजगामा पंचायत अंतर्गत भुना चौक में अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल गैरेज दुकान को रात के करीब 12:00 बजे पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया है वहीं करीब 12:30 बजे इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा गैरेज मलिक को दिया गया तो  गैरेज मलिक घटनास्थल पर आए लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जैसे पंपिंग सेट,हवा का कंप्रेसर, एक मोटरसाइकिल, पुराना साइकिल, मोटरसाइकिल का टायर लगभग 50पीस, मोटरसाइकिल का रिम 10 पीस, नया चैन लगभग 100 पीस,क्लच प्लेट 22 पीस, हॉप 18 पिस, ब्रेक वायर,केबल वायर,एक्सीलेटर वायर, 140 पीस, साइकिल का ट्यूब 80 पीस, टेम्पु का टायर 4 पिस, स्टैंड पंखा एक पीस, मोटरसाइकिल का नया बैटरी 4 पीस, इनवर्टर बैटरी और 25000 हजार रुपिया नगदी सहित करीब 5 लाख के संपत्ति का नुकसान हुआ है वही ग्रामीणों ने इस आग के पीछे साजिश बताया है लेकिन फिलहाल इस चीज की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कौन लगाया था वही गेराज मलिक मो0 सद्दाम ने थाने में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियों के ऊपर करी से करी सजा और सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है वही मो0 सद्दाम आलम का रो-रो कर बुरा हाल है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post