संवाददाता • प्रदीप कुमार
आज दिनांक 10 जून 2023 को केनरा बैंक sc-st एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन पटना यूनिट के द्वारा राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले एवं राष्ट्र निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर बीआर अंबेडकर की संयुक्त जयंती बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पटना के हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का विषय था रोल ऑफ माता सावित्रीबाई फुले फोर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन इन इंडिया एंड इंडियन डेमोक्रेसी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के महासचिव सर वीरेंद्र प्रसाद ने की। भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संगठन के पूर्व महासचिव सर त्रिभुवन प्रसाद में बताया की संस्थानों को प्राइवेट कर आरक्षण और नौकरी छीनी जा रही है। केनरा बैंक एजीएम एवं संपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जिन्होंने समाज के लिए जो काम किया है उस मार्ग पर चलने की जरूरत है। सर अनिल किशोर यादव आईपीएस एवं डीजीपी बिहार पटना में बताया शिक्षा सही को सही और गलत को गलत समझने और बोलने की शक्ति और हिम्मत देता है । मीडिया स्टडीज ग्रुप दिल्ली के चेयरमैन सर अनिल चामड़िया जी ने बताया की महिलाओं का पहला स्कूल 1810 मैं खुला था लेकिन उसमें सवर्णों का वर्चस्व था और सिलेबस भी उनके लिखे थे जब ज्योति राव फुले ने 1948 में प्रथम स्कूल खोला तो वह स्कूल बहुजनों के हाथ में था और यह बहिष्कृत जातियों के लिए खुला था। मीडिया से नेशनल दस्तक के एडिटर सिंह ने बताया बाबा साहब ने कहा था कि मेरा और देश के हित की बात होती है तो मैं देश को चुनुंगा, मैं केवल भारतीय हू। ज्योतिराव फुले ने तमाम कर्मकांड धर्मांधता जातीयता के विरुद्ध सत्यशोधक समाज की स्थापना की। आर्टिकल 19 इंडिया के नवीन कुमार ने कहा कि देश बागेश्वर बाबा से नहीं चलेगा यह केवल बाबासाहेब और उनके संविधान से चलेगा। पटना हाई कोर्ट के एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया कि ज्योति राव फूले समस्याओं को गिनाया नहीं करते थे बल्कि समस्याओं को ढूंढ कर उनका समाधान करते थे साथ ही अन्य कई वक्ताओं ने अपने अपने उत्कृष्ट विचार रखें।
ओम शंकर दास अंचल संगठन सचिव केनरा बैंक sc-st एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन पटना।
