बेन प्रखण्ड अन्तर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्यापक घपला : अशोक कुमार





• बेन प्रखण्ड अन्तर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्यापक घपला : अशोक कुमार 

• सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट - पटना - बिहार 


नालंदा: ये हैं बेन प्रखण्ड कार्यालय जहाँ सरकार के सभी योजनाओं में व्यापक घपला का सिलसिला जारी है। यह कोई एक वर्ष की बात नहीं है बल्कि कई वर्षों से यह खेल जारी है। सरकार चाहे लाख दावा कर ले किन्तु बात सब ले देकर बराबर हो जाता है। बात बेन थाना की करें, या बेन प्रखण्ड कार्यालय चाहे फिर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जिसे जनवितरण प्रणाली कहा जाता है, इन सभी जगहों पर व्यापक घपला होते रहा है। खास कर जनवितरण प्रणाली में तो, अवैध राशन कार्ड बनाकर यह खेल वर्षो से जारी है। जनवितरण प्रणाली के लाईसंसधारी दुकानदार इस अवैध कमाई से रातों रात राजा बनकर बैठे हैं कितने नहीं दुकानदार पकड़े भी जाते हैं जो इन्स्पेक्टर से लेन-देन की बात करके छुटकारा पा लेते हैं फिर इंस्पेक्टर साहब को लाइसेंसधारी दुकानदार द्वारा महीना मिलने लगता हैं।  अगर उससे भी इंस्पेक्टर साहब से बात नहीं बने तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मुखिया से लेकर विधायक नालन्दा की पैरवी काम आ जाता है ये बड़ा खेल वर्षों वर्षों से बदस्तूर जारी है आम जनता मूकदर्शक बनी है और सूद खबर लेने वाला कोई नहीं है। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post