चंडीगढ़ से पूर्णिया अपने घर लौट रहे रूखसार नाम का युवक ट्रेन से हुआ लापता





• सीमांचल एक्सप्रेस • हयात दानिश की रिपोर्ट 

पूर्णिया जिला के जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एकंबा पंचायत के पिपरपांति गांव वार्ड संख्या 14 मे सनसनीखेज मामला सामने आया है मामला यह है कि इमरान अंसारी,सज्जाद अंसारी,रुखसार अंसारी, तीनो भाई चंडीगढ़ से मजदूरी करके अपना गांव लौट रहे घर लौटने के क्रम में ट्रेन में सफर करने के दौरान इमरान अंसारी और सज्जाद अंसारी दोनों अंदर बोगी में बैठे हुए थे वही रुखसार अंसारी दरवाजे पर बैठे हुए थे वही इमरान अंसारी ने कहा कि हम उसको दरवाजे से अंदर जाने को कहें इस दौरान मुझे शौचालय जाना था और हम शौचालय चले गए शौचालय से लौटने के बाद हम अपना जगह पर जाकर बैठ गए उसके बाद ट्रेन जब कटिहार रेलवे स्टेशन पर रुकी तो हम उसको काफी खोजबीन किये लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया तो वही ट्रेन में सफर कर रहे हैं कुछ लोगों ने बताया कि सुबह करीब 2:00 बजे दरवाजे से कुछ गिरने का आवाज सुनाई दिया था इतना सुनते ही दोनों के पांव तले जमीन खिसक गए फिर इन लोगों ने सफर करने वाले लोगों से पूछा कि आखिर क्या गिरा था तो उन लोगों ने कहा कि सुबह 2:00 बजे के करीब अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया कि क्या गिरा लेकिन दरवाजे से कुछ गिरने का आवाज सुनाई दिया था वही दोनों भाई घर पहुंच कर पूरा मामला घर वाले को बताया तो घर वाले का रो रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं इन सभी मामले को लेकर जलालगढ़ थाने में आवेदन भी दिया गया है




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post