जिला राजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत हुए हाजी सरवर आलम।
Repoted By • Masum Rja
राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अररिया जिला राजद की नवनियुक्त कमिटी का गठन किया गया है।विशेष रूप से बिहार के सामाजिक न्याय के आंदोलन और पुराने जनाधार वाले लालू वादी राजनीति के समर्थक नेताओं को पुनः सक्रिय रूप से भागीदारी देने हेतु कमिटी मे जगह दी गई है।इसी कड़ी में अररिया जिला के राजद नेता जनाब सरवर आलम को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस जिम्मेदारी पर संतोष जाहिर करते हुए श्री सरवर आलम ने पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह,उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव, जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया की उनकी राजनीति सदेव संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की रही है।बिना पद के भी उन्होंने पूरे सीमांचल मे दशकों तक महागठबंधन को हर स्तर से समर्थन देने का काम किया है।उन्होंने बताया की उनकी प्राथमिकता जिले के युवा नेतृव और अनुभवी नेताओं के मध्य समन्वय स्थापित करने की रहेगी।ज्ञात रहे की जनाब सरवर आलम पूर्व में सांसद प्रतिनिधी सहित जनता पार्टी के समय से कई संगठन के अहम जिम्मेवारियों का निर्वहन कर चुके है।इस मनोनयन से उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।बधाई देने वालों मे राजद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, पूर्व सांसद सरफराज आलम, बिहार सरकार मंत्री शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष मनीष यादव, अरुण यादव, पूर्व ज़िला अध्यक्ष विश्वमोहन यादव, प्रदेश सचिव सुरेश पासवान, जिला पार्षद वाजुद्दीन, अविनाश मंगलम, बेलाल अली, हसीब कौसर, राहिल अहमद, अबू जाफर आदि शामिल है।

